प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन / किसानों को प्रतिमाह ₹3000 की पेंशन
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना PRADHANMANTRI KISAN MAN DHAN YOJANA (PMKMY)
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana (PMKMY) की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कर दी गई है , Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana Registration Csc का रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से शुरू कर दिया गया है । ऐसे में लाभार्थी किसान अपना पंजीकरण अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं ।
योजना के अंतर्गत 3 वर्षों के भीतर मोदी सरकार 5 करोड़ से भी अधिक किसानों को कवर करेंगे और इनको मानधन योजना का लाभ देगी। यह योजना भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PMSYM) के समान है लेकिन इसमें असंगठित क्षेत्र के कामगारों की जगह ऐसे किसानों को शामिल किया जाएगा जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम की भूमि है । Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana (PMKMY) को कार्य में लाने के लिए केंद्र सरकार ने 900 करोड रुपए आवंटित किए हैं ।
मानधन योजना के लिए सरकार ने कॉमन सर्विस सेंटर के साथ समझौता किया है और इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है जिस पर किसान अपना रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं । कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए कर दिया जाएगा ।
किसान मानधन योजना के लिए किसान अपना ऑनलाइन आवेदन नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर को अनुमति दे दी गई है । इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर माह एक निश्चित प्रीमियम जमा करना होता है जिसके एवज में उनकी उम्र 60 वर्ष की होने पर सरकार उन्हें प्रतिमाह ₹ 3000 पेंशन के रूप में देती है ।
आगर आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आवेदन 18 से 40 वर्ष के भीतर के किसान ही कर सकते हैं उम्र पर ही आपके द्वारा जमा राशि निर्भर करती है जिसे हम एक तालिका के माध्यम से समझेंगे ।
Entry Age (Yrs) (A) | Superannuation Age (B) | Member’s monthly contribution (Rs) (C) | Central Govt’s monthly contribution (Rs) (D) | Total monthly contribution (Rs) (Total = C + D) |
---|---|---|---|---|
18 | 60 | 55.00 | 55.00 | 110.00 |
19 | 60 | 58.00 | 58.00 | 116.00 |
20 | 60 | 61.00 | 61.00 | 122.00 |
21 | 60 | 64.00 | 64.00 | 128.00 |
22 | 60 | 68.00 | 68.00 | 136.00 |
23 | 60 | 72.00 | 72.00 | 144.00 |
24 | 60 | 76.00 | 76.00 | 152.00 |
25 | 60 | 80.00 | 80.00 | 160.00 |
26 | 60 | 85.00 | 85.00 | 170.00 |
27 | 60 | 90.00 | 90.00 | 180.00 |
28 | 60 | 95.00 | 95.00 | 190.00 |
29 | 60 | 100.00 | 100.00 | 200.00 |
30 | 60 | 105.00 | 105.00 | 210.00 |
31 | 60 | 110.00 | 110.00 | 220.00 |
32 | 60 | 120.00 | 120.00 | 240.00 |
33 | 60 | 130.00 | 130.00 | 260.00 |
34 | 60 | 140.00 | 140.00 | 280.00 |
35 | 60 | 150.00 | 150.00 | 300.00 |
36 | 60 | 160.00 | 160.00 | 320.00 |
37 | 60 | 170.00 | 170.00 | 340.00 |
38 | 60 | 180.00 | 180.00 | 360.00 |
39 | 60 | 190.00 | 190.00 | 380.00 |
40 | 60 | 200.00 | 200.00 | 400.00 |
तालिका को देखकर आपको यह समझ में आ गया होगा कि इस योजना के अंतर्गत जमा रकम आपकी उम्र पर निर्भर करता है और आपको यह भी पता चल गया होगा कि इस योजना के अंतर्गत आप जितना निवेश करते हैं उतना ही निवेश केंद्र सरकार के द्वारा भी किया जाता है ।
यानी 18 वर्ष की उम्र में अगर आपने ₹55 प्रति माह जमा किया तो केंद्र सरकार ने भी आपके खाते में ₹55 प्रतिमाह डालें इस हिसाब से 18 वर्ष की उम्र में आप के खाते में ₹110 प्रति माह जमा हुए ।
1. आधार कार्ड
2. बैंक अकाउंट पासबुक
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. जमीन के दस्तावेज
Comments
Post a Comment